Friday, October 30, 2026

TMC नेता अजीत साहा भाई संग गिरफ्तार, घर से 27 लाख नकद, 626 राउंड गोलियां व 52 बोतलें शराब बरामद

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के नेता जिला परिषद के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पदाधिकारी अजीत साहा और उनके भाई सुजीत कुमार साहा को गोबर्डांगा थाना क्षेत्र के माचलंदापुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने उनके घर से 27 लाख रुपये नकद, 626 राउंड गोला-बारूद, 61 खाली कारतूस, एक 7 एमएम पिस्तौल, एक एयरगन और विदेशी शराब की 52 बोतलें बरामद की। अजीत साहा को पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें : पटना में गंगा नदी में एक दर्जन से अधिक लोगों से सवार नाव डूबी, दो की मौत व पांच अन्य लापता

10 दिनों की पुलिस हिरासत 

दोनों आरोपियों को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा, धमकी और जबरन वसूली से जुड़े आरोप पहले भी इन दोनों भाइयों पर लग चुके हैं। हालांकि, अदालत ले जाते समय सुजीत साहा ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने के कारण उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

नगरपालिका चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य गिरफ्तार

इसी बीच, बडुरिया नगर पालिका चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन्हें एक होटल से गिरफ्तार किया था, जहां से करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। बाद में पुलिस ने तृणमूल कार्यालय के पास एक जूट के खेत की खुदाई कर कई ट्रॉली बैग और बोरे बरामद किए। इनमें कथित तौर पर 500 रुपये के नोटों के बंडल भरे थे। इस कार्रवाई के बाद हाबरा-माचलंदापुर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर