Thursday, October 29, 2026

गुमला में बाइक सवार 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, बाइक जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बुधवार रात की है, वहीं तीनों दोस्त डुमरी थाना क्षेत्र के एक ही गांव आकाशी उजडा के निवासी थे. गुरुवार को स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल है. लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक पर सवार होकर तीनों युवक चैनपुर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान डढ़गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक आम के पेड़ से टकरा गई. टक्कर काफी जोरदार थी जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था, वहीं परिजनों ने कहा कि वे कथित तौर पर नशे में थे.

इसे भी पढ़े: पाकुड़ में पत्नी और बच्ची की जान लेकर शव को पति ने दफनाया, निशानदेही पर शव बरामद

मृतकों की पहचान 

मृतकों की पहचान उजडा गांव निवासी 19 वर्षीय अक्षय केरकेट्टा, 18 वर्षीय आर्यन टोप्पो और 18 वर्षीय संजीत केरकेट्टा के रूप में हुई है. अक्षय ने 2026 में संत अन्ना विद्यालय से इंटर प्रथम श्रेणी में पास किया था जबकि आर्यन संत पैट्रिक स्कूल में 11वीं का छात्र था. संजीत ने 10वीं पास करने के बाद दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी.

सभी विषयों पर गहन जांच जारी 

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना के एसआई धर्मपाल संतोष लगून मौके पर पहुंचे और घटना की पुष्टि करने लगे.  उन्होंने गुरुवार को तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है. पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. फिलहाल घटना कैसे हुई पुलिस इन सभी विषयों पर गहनता से जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर