Monday, June 22, 2026

अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, अधिकारियों ने ये कहा

न्यूज डेस्क: अमेरिका के सैन डिएगो की एक मस्जिद में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार मस्जिद के बाहर ही दो किशोर भी एक कार में मृत मिले. कैलिफ़ोर्निया राज्य के क्लेरमॉन्ट इलाक़े में बना यह इस्लामिक सेंटर सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद है.

इस मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है. पुलिस प्रमुख स्कॉट वॉल ने कहा कि सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हुई गोलीबारी को ‘नफ़रत से जुड़ा अपराध’ माना जा रहा है और इसमें ‘नफ़रत भरी बातें साफ़ तौर पर शामिल’ थीं. उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध जिनकी उम्र 17 और 19 साल बताई जा रही है, वो पास की एक गाड़ी में मृत मिले. पुलिस की शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हुई गोलीबारी को “बहुत ही भयानक” बताया. उन्होंने कहा, “मुझे शुरुआती जानकारी दी गई है लेकिन हम इसे गंभीरता से दोबारा देखेंगे.”

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर