Thursday, November 5, 2026

सरायकेला में तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार, AK-47 व इंसास राइफल के साथ 400 से अधिक गोलियां बरामद

सरायकेला : झारखंड के सरायकेला पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान तीन हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने माओवादियों के पास से अत्याधुनिक हथियार, भारी मात्रा में कारतूस, विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार उग्रवादी किसी बड़ी नक्सली वारदात की तैयारी में जुटे थे।

इसे भी पढ़ें : लातेहार में एसीबी ने पंचायत सचिव को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सदस्य एकत्र होकर बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस, कोबरा-203, सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन तथा एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अभियान में सब जोनल कमेटी सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर, रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो उर्फ शंकर महतो तथा महिला माओवादी कमांडर मीना पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मिली निशानदेही के आधार पर पुलिस ने दलमा पहाड़ क्षेत्र से लूटी गई इंसास राइफल, AKM-47 की सैकड़ों गोलियां और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार माओवादी दलमा क्षेत्र में हुई कई नक्सली घटनाओं और पुलिस बल पर हमलों में शामिल रहे हैं।

बरामदगी
AKM-47 राइफल – 1
इंसास राइफल – 1
AKM-47 की 361 गोलियां
9 एमएम पिस्टल व 42 कारतूस
AKM-47 के दो मैगजीन
कोडेक्स वायर (विस्फोटक) के तीन बंडल
वॉकी-टॉकी, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर