Thursday, November 5, 2026

लातेहार में एसीबी ने पंचायत सचिव को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

क्राइम डेस्क: झारखंड के लातेहार जिले के मनिका प्रखंड में एसीबी ने बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को गुरूवार को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत सचिव नागेश्वर रजक ने एक योजना के भुगतान एवं प्रशासनिक स्वीकृति के एवज में रिश्वत की मांग की थी. इस संबंध में पीड़ित ने पलामू एसीबी से शिकायत की थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में नहीं होगी झारखंड सरकार से छात्र प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, आंदोलनरत छात्रों का ऐलान

इससे पहले शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले के सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने के आरोप को सही पाया था. इसके बाद एसीबी ने पंचायत सचिव को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन कर गुरुवार को यह कार्रवाई की. जैसे ही पीड़ित ने मनिका प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपए की रिश्वत की राशि सौंपी, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ धर दबोचा. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी पंचायत सचिव को एसीबी ने अपने साथ मेदिनीनगर स्थित एसीबी थाना ले गई, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर