Thursday, July 23, 2026

चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेटेरिएट और मिनी सचिवालय को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर पंजाब के साथ-साथ हरियाणा सचिवालय परिसर को भी खाली करा लिया गया। सभी अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

धमकी भरी यह ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई है। यह मेल एम गिल, नाम के एक जीमेल अकाउंट से आई थी, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी गई। मेल में सचिवालय में विस्फोट करने की बात भी लिखी गई थी। धमकी मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता, सीआईएसएफ, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे सचिवालय परिसर को सील कर दिया गया और हर ब्लॉक, कमरे, गलियारे और पार्किंग एरिया की गहन तलाशी ली गई। कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन फिलहाल किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

धमकी के बाद सचिवालय में सभी प्रशासनिक काम अस्थायी रूप से रोक दिए गए। अधिकारियों को अगले आदेश तक परिसर में न आने की सलाह दी गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र और राज्य स्तर की एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। ध्यान देने की बात यह है कि इससे एक दिन पहले चंडीगढ़ के करीब 30 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस मामले में भी जांच के बाद कुछ नहीं मिला था, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें। सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर