Thursday, October 29, 2026

दुमका कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, स्पीड पोस्ट से पहुंची धमकी भरी चिट्ठी, गोड्डा कोर्ट का भी जिक्र

दुमका: दुमका न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट से भेजी गई एक धमकी भरी चिट्ठी में दुमका कोर्ट पर हमले की बात लिखी गई है। पत्र में गोड्डा कोर्ट का भी उल्लेख किया गया है। बंगला भाषा में लिखी इस चिट्ठी के साथ दो लोगों के नाम और एक आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न थी।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर मामले में मुख्यमंत्री की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति, पुलिसकर्मियों पर कब दर्ज होगी प्राथमिकी : बाबूलाल मरांडी

गहन तलाशी अभियान

कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गईं। पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर डॉग स्क्वॉड की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

धमकी का सत्यापन

दुमका के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिट्ठी के साथ भेजे गए आधार कार्ड का सत्यापन कराया गया। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति के नाम और पहचान का इस्तेमाल किया गया, उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। संबंधित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर यह चिट्ठी भेजी गई है।

बंगाल से भेजा गया स्पीड पोस्ट

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि स्पीड पोस्ट पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले के भातार थाना क्षेत्र से भेजी गई थी। पुलिस तकनीकी और अन्य पहलुओं पर जांच तेज कर चुकी है तथा चिट्ठी भेजने वाले की पहचान और उसके मकसद का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल दुमका और गोड्डा न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर