Tuesday, November 3, 2026

बिहार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर होगी बहाली, जानें किन पदों पर कैसे होगी नियुक्ति

पटना : राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति दिसंबर तक होगी। इससे अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण तथा सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में विभिन्न 1076 पदों पर नई नियुक्ति होने वाली है। इसकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग को भेजी है।

इसे भी पढ़ें : जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लगी औपचारिक मुहर

इन पदों पर होगी नियुक्ति

विभाग के मुताबिक जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के छह, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय या निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) के आठ, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 524 और छात्रावास प्रबंधक के 37 पद शामिल हैं।

स्कूल का भी होगा निर्माण

कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण इस वर्ष पूरा करा लिया जाएगा। वर्तमान में दो दरभंगा और किशनगंज में ऐसे आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। कटिहार, जमुई, कैमूर, मुजफ्फरपुर और नालंदा जिले में आवासीय विद्यालय का भवन निर्माण पूरा हो गया है। राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू हो गए हैं। जल्द ही सभी मदरसों में यह सुविधा शुरू होगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर