पटना : जदयू की राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। इसके साथ ही, संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखने की मंजूरी दी गई है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ानी पारी की बदौलत भारत-ए ने त्रिपक्षीय वनडे सिरीज़ के फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को हराया
बिहार यात्रा पर निकलेंगे नीतीश
पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री मदन सहनी ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए इन फैसलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद ने उमेश कुशवाहा के नाम को सहर्ष स्वीकृति दी है। सहनी ने यह भी साझा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर जनता के बीच अपनी नई ‘बिहार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की जमीनी हकीकत को परखना होगा।
बैठक को लेकर निशांत ने कहा
बैठक में शामिल हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार (उनके पिता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरी टीम की जवाबदेही काफी बढ़ गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी अब पहले से कहीं अधिक है। पिताजी नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, हम उन्हें लेकर सीधे जनता के पास जाएंगे। हमारा एकमात्र लक्ष्य पूरे बिहार में संगठन को नए सिरे से मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ना है।




