Wednesday, November 4, 2026

यूपी में शिक्षा मित्रों के मानदेय में होगी वृद्धि, 5 मई को 1.43 लाख शिक्षा मित्रों मुलाकात करेंगे सीएम योगी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी 5 मई को 1.43 लाख शिक्षा मित्रों से मुलाकात करेंगे. जहां शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि के बाद अब उन्हें सम्मान को प्राथमिकता देने की व्यापक तैयारियां शुरु कर दी गई है. इस पहल को प्रदेशव्यापी स्वरुप देते हुए गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुंभारभ करेंगे. इसके तहत प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी.

शिक्षा मित्रों से मिलेगे सीएम योगी

जानकारी के अनुसार, प्रतिमाह 1.43 लाख शिक्षा मित्रों को 18,000 रुपए मानदेय के साथ इस प्रक्रिया में जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से पूरे प्रदेश में यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाले सभी शिक्षकों की अब उचित पहचान और संबल मिल रहा है. योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद अप्रैल माह से ही प्रदेश के सभी शिक्षकों को बढ़े मानदेय का लाभ मिलना शुरु हुआ है.

वहीं 5 मई को 11 बजे गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से सीएम इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही वे सभी शिक्षकों से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम के समानांतर प्रदेश के सभी जनपदों में भी इसका आयोजन किया जाएगा और इसे व्यापक रुप दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े: बलिया : मुंडन संस्कार में शामिल होने आए 6 लोग गंगा नदी में डूबे, 4 की मौत

1 अप्रैल से शुरु हुआ 1.43 शिक्षा मित्रों का मानदेय

यूपी के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.43 लाख शिक्षक कार्यरत है. वहीं इनके लिए लिया गया निर्णय अब पूरी तरह से लागू कर दिया गया है. 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी इस व्यवस्था के अंतर्गत बेसिक शिक्षा के 13,597 और समग्र शिक्षा के 1,29,332 शिक्षा मित्रों को प्रतिमाह 18,000 रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा है. जिसे लेकर सीएम योगी ने कहा कि इस बदलाव से उनका आर्थिक सशक्तीकरण हुआ है.

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है. पहले मानदेय में वृद्धि और अब उन्हें सम्मान देने की यह पहल शिक्षा मित्रों का मनोबल बढ़ाएगा और विद्यालयों में शिक्षा की गुनवत्ता को भी नई दिशा मिलेगी. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और सीएम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर किया जाएगा, जिससे प्रदेश भर के शिक्षा मित्र इस अवसर का साक्षी बन सकेंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर