Thursday, June 18, 2026

बलिया : मुंडन संस्कार में शामिल होने आए 6 लोग गंगा नदी में डूबे, 4 की मौत

न्यूज डेस्क: यूपी के बलिया में रविवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आए 6 लोग गंगा में डूब गए. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 1 युवक और 1 युवती को बचा लिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश शुरु की. वहीं एनडीआरफ को भी बुलाया गया. हालांकि उनके आने से पहले ही गोताखोरों की मदद से 4 लोगों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया. हादसे के बाद घाट में अफरातफरी मच गई. सीएम योगी ने घटना को अपने संज्ञान लेते हुए राहत बचाव कार्य का निर्देश दिया है.

बचाने गए 2 युवक डूबे

जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के परिजन रविवार सुबह मुंडन संस्कार के लिए बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पहुंचे थे. मुंडन का सभी प्रक्रिया ठीक चल रही थी इसी दौरान स्नान करते समय 4 लड़कियां डूबने लगी. वहीं उनको बचाने के लिए लोग नहीं में कूद गए. जहां 2 लड़कियों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन 2 लड़कियों का कुछ पता नहीं चला. युवतियों को बचाने के दौरान 2 युवक भी नदी में डूब गए और 4 लोगों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े: चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री ने चलते विमान का इमरजेंसी गेट खोलकर लगाई छलांग

मृतकों की पहचान 

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कराई. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गड़वार थाना क्षेत्र रामपुर भोज निवासी अजीत चौहान की 2 बेटियां 17 वर्षीय हर्षिता और 12 वर्षीय नंदिता के अलावा गाजीपुर जिले के खिलाड़ी महेशपुर निवासी 19 वर्षीय अर्जुन चौहान और 20 वर्षीय अरुण चौहान का शव बरामद किया गया. वहीं डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

सीएम योगी का निर्देश

बलिया में हुए हादसे की जानकारी सीएम योगी को मिली, जिसके बाद उन्होंने घटना को अपने संज्ञान में लिया और अफसरों को मौके प पहुंचकर राहत-बचाव कार्य करने का आदेश दिया. निर्देश के बाद अफसर घटना स्थल पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर