Tuesday, November 3, 2026

बांग्लादेश में एक और हिंदू की मौत पर मचा बवाल, कार से कुचल कर की हत्या

बांग्लादेश : बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक 30 वर्षीय हिंदू युवक की जानबूझकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया है। घटना राजबाड़ी के करीम फिलिंग स्टेशन के पास शुक्रवार को हुई, जहां मृतक युवक रिपन साहा पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, एक वाहन चालक ने पेट्रोल पंप से ईंधन भरा और भुगतान करने से इनकार किया। भुगतान मांगने पर रिपन साहा ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी चालक ने गाड़ी को रिपन पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में वाहन और आरोपितों को कब्जे में लिया है और आगे की जांच कर रहे है।

पुलिस अधिकारी खोंडकर जियाउर रहमान ने पुष्टि की है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं है, बल्कि साफ हत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बाद में पकड़े भी गए हैं। बांग्लादेश में पिछली कुछ दिनों में हिंदू समुदाय पर होने वाली हिंसा और हमलों की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसी सप्ताह की शुरुआत में फेनी जिले के दागनभुइयां उपजिला में एक अन्य हिंदू युवक समीर दास की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी, जिसका शव एक खेत से मिला था। इन मामलों के बाद अल्पसंख्यक समुदाय में भय और चिंता की भावना फैल रही है, जबकि मानवाधिकार समूह और नागरिक समाज भी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर