Thursday, October 29, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभागों की करेंगे समीक्षा, समीक्षा बैठक को लेकर तैयारियां शुरू करने का निर्देश

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही सभी विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. विभागवार होने वाली समीक्षा बैठक को लेकर हालांकि अभी तक तिथियों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि अधिकारियों को इस संबंध में तैयारियों का निर्देश दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों को आधिकारिक पत्र जारी कर दिशा-निर्देश भेजे हैं.

इसे भी पढ़ें : खूंटी के तोरपा में पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों का हमला, फायरिंग कर फैलाई दहशत

विभागों से मांगा गया पूरा ब्यौरा

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार सभी विभागों से चल रही योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। इसके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष में योजनाओं की क्या स्थिति रही और क्या लक्ष्य हासिल किए गए, इसका पूरा ब्यौरा भी पेश करने को कहा गया है। इन योजनाओं को चालू वित्तीय वर्ष में कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसका पूरा रोडमैप भी उपलब्ध कराने बात कही गई है। इसके साथ ही योजनाओं की जमीनी हकीकत को दर्शाने के लिए रिपोर्ट के साथ संबंधित परियोजनाओं और कार्यों की तस्वीरें भी संलग्न करना अनिवार्य किया गया है.

रोडमैप तैयार करने का निर्देश

चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूदा सप्ताह में विभागवार समीक्षा बैठक शुरू कर सकते हैं। इसके अंतर्गत चलाई जा रही कल्याणकारी और विकास योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा करेंगे, तो वहीं इस समीक्षा बैठक के जरिए मुख्यमंत्री राज्य में चल रही बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं को और तेज करने के लिए और तय समय में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दे सकते हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर