Thursday, May 28, 2026

राँची के कांन्दू बिजली ग्रिड में चोरी की घटना, लगभग 1000 केजी कॉपर कॉइल की हुई चोरी

राँची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के कांन्दू (बिजली) ग्रिड में सोमवार देर रात लगभग ढाई से तीन बजे के बीच चोरी की घटना हुई, जिसमें अज्ञात चोरों ने सब स्टेशन ट्रांसफार्मर SST 33/.4KV से लगभग 1000 kg कॉपर कॉइल काटकर ले गये. मामले की जानकारी सुबह मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मौके पर पहुंचे डीएसपी अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडे समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल की जांच की.

इसे भी पढ़ें : ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सीरमटोली फ्लाईओवर पर सड़क हादसा

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली फ्लाईओवर पर सोमवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि स्कूटी चलाना सीखने के दौरान हुई घटना में स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और वह नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची चुटिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों से संपर्क किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर