डिस्क: अप्रैल के शुरुआती दिनों में बारिश से आमजन को राहत मिली थी लेकिन तीसरे हफ्ते में धीरे- धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है. कई शहरों में ताज धूप के कारण अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक ऊपर जाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अप्रैल को मौसम खुलेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाएगा. वहीं एक हफ्ते में हीट वेव की भी आंशका है.
Highlights:
15 अप्रैल के बाद हीट वेव की आंशका
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. वहीं कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. घूप खिलने से दिन का तापमान 37- 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. हालांकि, शाम और सुबह को हल्की ठंडी हवाएं चलेगी. जिससे लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा. फिलहाल ज्यादा गर्मी की संभावना नहीं है लेकिन 15 अप्रैल के बाद हीट वेव की आंशका है.
कई इलाकों में अचानक बदलेगा मौसम
विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में फिलहाल तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं बिहार में आज मौसम साफ रहेगा और कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी. कई इलाकों में अचानक मौसम बदलने की संभावना है. वहीं ज्यादातर इलाकों में तेज धूप खिलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी.
इसे भी पढ़े: झारखंड में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव, 15 लाख तक बिना मार्जिन मिलेगा एजुकेशन लोन
बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी
पिछले दिनों तक जम्मू कश्मीर से लेकर पहाड़ी राज्यों में ठंड बनी रहेगी. वहीं उत्तराखंड और कश्मीर के इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में भी 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी.
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है. वहीं कुछ इलाकों में धूप खिलेगी. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस राज्यों में पहले से ही प्री मानसून एक्टिविटी जारी है.
13 अप्रैल को इस राज्यों में लू चलेगी
मध्य प्रदेश और छत्तीशगढ़ में आज मौसम गर्म रहेगा. इसके साथ ही यहां लू चलने की भी संभावना है. विभाग के अनुसार, इस राज्यों में धूप के कारण तापमान 37-39 डिग्री तक जाने की संभावना है. इसी दौरान मौसम में हल्की नमी के कारण उमस की स्थिति भी बन सकती है. वहीं 14-17 अप्रैल तक इन राज्यों में लू चलने की पूरी संभावना है.


