Tuesday, July 21, 2026

उत्तर भारत में फिर से मौसम में होगा बदलाव, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच आज से बारिश की एंट्री होने वाली है। एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम अलग-अलग जगहों छिटपुट बहारिश होने की संभावना है। इसके बाद, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 05-07 फरवरी के बीच एक्टिव होगा।

8 राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के करीब 8 राज्यों में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना है। 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

अगर बात करें दिल्ली के मौसम की तो यहां अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 31 जनवरी की शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण ठंड का असर एक बार फिर बढ़ सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर