Tuesday, July 21, 2026

2026 की शुरुआत में भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका का रास्ता हुआ मुश्किल

अमेरिका : अमेरिका में काम करने का सपना देख रहे भारतीय पेशेवरों के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी झटके से कम नहीं रही। ट्रंप प्रशासन की नई वीजा नीतियों के चलते भारत के सभी प्रमुख अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों में H-1B वीजा इंटरव्यू के लिए नए स्लॉट फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिए हैं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता कहीं भी नियमित साक्षात्कार के लिए तारीखें उपलब्ध नहीं है।

2027 तक टली नियुक्तियां

स्थिति इतनी गंभीर है कि जनवरी-फरवरी 2026 के लिए बुक की गई कई अपॉइंटमेंट्स को सीधे अप्रैल-मई 2027 तक टाल दिया गया है। आव्रजन विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में इसमें सुधार की कोई ठोस उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दूतावासों की वेबसाइट पर याचिका-आधारित वीजा (एच, एल, ओ, पी, क्यू) के लिए प्रतीक्षा अवधि कई शहरों में उपलब्ध नहीं है।

इस देरी की मुख्य वजह 29 दिसंबर 2025 को की गई घोषना H-1B वीजा नियमों में बदलाव है। वर्ष 2027 के लिए 85,000 वीजा की वार्षिक सीमा को बरकरार रखा गया है, जिसमें 20,000 वीजा अमेरिकी स्नातकोत्तर डिग्री धारकों के लिए आरक्षित हैं।

सोशल मीडिया जांच अनिवार्य 

अब हर वीजा आवेदक की सोशल मीडिया जांच अनिवार्य कर दी गई है। इस अतिरिक्त जांच से प्रति आवेदक समय बढ़ा है और दूतावास रोज़ाना कम इंटरव्यू ले पा रहे हैं। साथ ही, कुछ अपवादों को छोड़कर अमेरिका ने तीसरे देशों से वीजा जारी करना भी लगभग बंद कर दिया है, जिससे पूरी मांग भारत के दूतावासों पर आ गई है।

इमिग्रेशन अटॉर्नी एमिली न्यूमैन के अनुसार, पिछले 50 दिनों में भारत के लिए H-1B इंटरव्यू का कोई नया स्लॉट नहीं खुला है। ऐसे में भारतीय पेशेवरों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर