Thursday, October 29, 2026

कांची नदी किनारे बालू में दफन था मौत का रहस्य, कुत्ते ने खोली 17 वर्षीय किशोरी की हत्या की परतें

रांची : जिले के दशम फॉल थाना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। कांची नदी के किनारे बालू में दफन 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह रही कि इस खौफनाक राज से पर्दा किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक कुत्ते ने उठाया। उसकी संदिग्ध हरकत ने बालू के नीचे छिपे हत्या के रहस्य को उजागर कर दिया।

इसे भी पढ़ें : JSCA स्टेडियम में JPL टी-20 फाइनल मुकाबले के दौरान मची भगदड़ में कई घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने यह कहा

कुत्ते की गतिविधि से हुई आशंका

मंगलवार सुबह चुरगी पंचायत के सारजमडीह गांव के कुछ ग्रामीण कांची नदी किनारे पहुंचे थे। तभी उनकी नजर एक कुत्ते पर पड़ी, जो लगातार एक जगह बालू खोद रहा था। ग्रामीणों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। जब वे करीब पहुंचे तो बालू के भीतर से इंसानी शरीर का हिस्सा दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही लोगों के होश उड़ गए और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बरामद किया शव

पुलिस की मौजूदगी में बालू हटाने पर एक किशोरी का शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर पहुंची मृतका की मां ने शव की पहचान अपनी 17 वर्षीय पुत्री हिस्सी कुमारी के रूप में की। बताया गया कि किशोरी अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ीगाड़ा गांव स्थित अपने मामा के घर पिछले कई वर्षों से रह रही थी और करीब एक सप्ताह से लापता थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी बेटी की तलाश इस दर्दनाक अंत तक पहुंच जाएगी।

हत्या के कारणों की तलाश 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की हत्या करने के बाद अपराधियों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को कांची नदी किनारे बालू में दबा दिया। हत्या के पीछे की वजह क्या थी, इसमें कौन-कौन शामिल है और वारदात कब हुई, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहन जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर