Sunday, September 27, 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा से पहले लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा से पहले शुक्रवार को संसद में हंगामे का माहौल देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसदों के शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई, जिसके बाद स्पीकर ने सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया। 12 बजे के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के लगातार नारेबाजे से सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

राज्यसभा की कार्यवाही जारी

लोकसभा को स्थगित कर दिया गया, वहीं राज्यसभा की कार्यवाही तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रही। उच्च सदन में बजट और अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इससे पहले विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। उनके हाथों में ऐसे पोस्टर थे, जिनमें ट्रेड डील को ट्रैप डील बताया गया। विपक्ष का आरोप है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय समझौते देशहित के खिलाफ हैं।

धन्यवाद प्रस्ताव पहले ही पास

गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पारित कर दिया गया था। लोकसभा में यह प्रस्ताव 2004 के बाद पहली बार प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ। वहीं, राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा होनी है। सरकार और विपक्ष के बीच बजट को लेकर तीखी बहस के आसार हैं। हालांकि, लगातार हंगामे के कारण चर्चा पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बजट, ट्रेड डील और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में संसद के भीतर सियासी टकराव और तेज होने की उम्मीद है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर