Saturday, September 12, 2026

पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा – वो नहीं चाहते कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें

कोलकाता : शनिवार शाम देश के नाम संबोधन के बाद रविवार को एक बार फिर से पीएम मोदी महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर बरसे. बिष्‍णुपुर में आयोजित एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती है कि बंगाल की बेटियां ज्‍यादा संख्‍या में एमएलए और एमपी बने. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल का भय-काल जाने वाला है और भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता के डीसीपी के कई ठिकानों पर ED का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

विकसित भारत में बेटियों की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि विकसित भारत बनाने में बेटियों की भूमिका का विस्‍तार हो. राजनीति में भी ज्‍यादा से ज्‍यादा बेटियां आएं, लेकिन आपने देखा है कि संसद में क्‍या हुआ है. टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है. उन्‍होंने कहा, “बंगाल की बहनें चाहती थीं कि उनको 33% आरक्षण मिले. मोदी ने यह सुनिश्चित किया. बंगाल की बहनें चाहती थीं कि यह 2029 से ही लागू हो. मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया, लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्‍यादा संख्‍या में MLA और MP बने.”

बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है

उन्‍होंने कहा कि यह वही तृणमूल कांग्रेस है, जो घुसपैठियों को लाभ देने के लिए हर कानून-नियम तोड़ देती है. यह वही तृणमूल कांग्रेस है, जो धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. संविधान की भावनाओं का गला घोटने में लगी हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि जो अब तक बंगाल के लोगों को डराते थे, वो अब बंगाल टाइगर की दहाड़ से खुद डर गए हैं. उन्‍होंने कहा कि बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है. अब बंगाल की जनता दहाड़ रही है- अब नहीं सहेंगे, हटाकर रहेंगे निर्मम सरकार.

बंगाल के लोगों से किया वादा

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा. कोई आपका राशन छीन नहीं पाएगा. साथ ही उन्‍होंने कहा कि बंगाल की भाजपा सरकार महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद देगी. निर्मम सरकार ने यहां आयुष्मान योजना रोक रखी है. बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर