Friday, October 30, 2026

दुमका में हजारीबाग सदर अस्पताल के डॉक्टर गेस्ट हाउस में मृत पाए गए, राँची के रहने वाले थे डॉक्टर

रांची : दुमका के मसानजोर डैम स्थित गेस्ट हाउस में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित 48 वर्षीय डॉक्टर शशि दिनकर मिंज शनिवार की सुबह अपने बिस्तर पर मृत पाये गये। वे अपने तीन अन्य दोस्तों सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और नीरज कुमार के साथ शुक्रवार को आकर गेस्ट हाउस में ठहरे थे। बताया जा रहा है कि इन चारों लोगों को शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल स्थित तारापीठ जाना था।

इसे भी पढ़ें : गुजरात के जूनागढ़ में हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, 4 की मौके पर ही मौत व 4 अन्य की हालत गंभीर

इस संबंध में मसानजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि चारों मित्रों में से सुनील कुमार सिंह और अनिल कुमार सिंह आपस में सगे भाई हैं। चिकित्सक मिंज के मित्र शनिवार सुबह जब उन्हें जगाने की कोशिश की तो वे नहीं उठे। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते वे पुलिस बल के साथ निरीक्षण भवन पहुँचे और एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर जाँच करायी, जिन्होंने दिनकर शेखर मिंज को मृत बताया, फिर भी सन्तुष्टि के लिये उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल भेज दिया गया।

इधर इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। परिजनों ने घटना को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।मसानजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार के अनुसार डॉक्टर मिंज राँची के रहने वाले थे और उनकी पत्नी भी चिकित्सक है जो जमशेदपुर में पदस्थापित है। थाना प्रभारी ने बताया कि दिवंगत डॉक्टर के मित्रों के अनुसार चारों ने देर रात को सोने से पहले शराब पी थी। कमरे में शराब की बोतलें मिली हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर