Friday, October 30, 2026

क्या आपका WhatsApp अकाउंट कोई और चला रहा है? अगर हां तो ऐसे करें चेक और तुरंत करें ब्लॉक

टेक्नोलॉजी: रोजाना हम WhatsApp पर अपने दोस्तों और परिवार से बातचीत करते हैं। साथ ही कई बार डॉक्यूमेंट, फोटो और निजी जानकारियां भी शेयर करते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आपके अकाउंट से जुड़ जाए और आपके पर्सनल चैट्स तक अपनी पहुंच बना ले, तो आपकी परेशानी काफी बढ़ सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि WhatsApp में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसके मदद से आप तुरंत पता लगा सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइस पर लॉगइन है। जिससे अगर आपको कोई अनजान डिवाइस दिखे, तो आप उसे तुरंत बाहर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: Apple Touchscreen MacBook Pro भारत में लॉन्च, M5 Pro चिप और PROLED XDR डिस्प्ले के साथ, खरीदने से पहले जान लें कीमत और फीचर्स

ऐसे करें डिवाइस चेक

WhatsApp का Linked Devices फीचर आपको उन डिवाइस की जानकारी देता है, जिनसे आपका अकाउंट जुड़ा होता है। ऐसे करें इसे चेक:

सबसे पहले आप अपने फोन में WhatsApp खोलें। Android यूजर ऊपर दाईं ओर दिए तीन डॉट पर टैप करें और iPhone यूजर Settings में जाएं। अब Linked Devices के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर आपको उन डिवाइस की लिस्ट दिखेगी, जिन पर आपका WhatsApp अकाउंट लॉगइन है। अगर आपको इस लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखता है, जिसे आप नहीं जानते हैं, तो उस पर टैप करें। और logout के ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करने से आपका अकाउंट उस डिवाइस से डिस्कनेक्ट हो जाएगा।

बता दें, कि ये फीचर सिर्फ उस डिवाइस की जानकारी दिखाता है, न की उस व्यक्ति की पहचान या उसकी लोकेशन नहीं बताती है।

रिकवरी के लिए एक हफ्ता करना होगा इंतज़ार

अगर आपका WhatsApp अकाउंट किसी दूसरे फोन पर रजिस्टर हो गया है, तो आप अपने फोन में WhatsApp खोलकर अपना मोबाईल नंबर दुबारा रजिस्टर कर लें। SMS या कॉल से मिलने वाले 6 अंकों का verification code दर्ज करें। इससे दूसरे फोन पर रजिस्टर्ड अकाउंट लॉगआउट हो जाएगा। साथ ही अगर WhatsApp आपसे two-step verification pin मांगता है और आपको इसकी कोई जानकारी नहीं है, तो आपको रिकवरी के लिए कुछ मामलों में एक हफ्ता इंतज़ार करना पड़ सकता है।

ऐसे रखें अपना WhatsApp अकाउंट सुरक्षित

अगर आप अपना WhatsApp अकाउंट सुरक्षित रखना चाहते है तो अपना 6 अंकों का verification code किसी के साथ शेयर मत कीजिए। फिर settings में जाकर two-step verification चालू कर लें। इसके अलावा किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध QR कोड स्कैन करने से बचें। साथ ही समय-समय पर linked devices की लिस्ट भी चेक करते रहें। और अगर आपको अपने अकाउंट पर गलत इस्तेमाल का शक हो, तो तुरंत दोस्तों और परिवार को इसकी जानकारी दें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर