Tuesday, September 15, 2026

सीएम हेमन्त सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया.

मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।

इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू सहित बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर