Monday, November 2, 2026

हजारीबाग में CGST का पटाखा कारोबारी के ठिकाने पर छापा, कर चोरी से जुड़ा है मामला

हजारीबाग : केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) और सेंट्रल एक्साइज, हजारीबाग डिविजन की छह सदस्यीय टीम ने सोमवार को संदिग्ध कर चोरी के मामले में बरही में पटाखा कारोबारी पिंटू गुप्ता के आवास पर छापेमारी की. टीम ने पटाखों के खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. मिली जानकारी के अनुसार, बरही से चौपारण होते हुए इटखोरी के महाराजगंज जा रहे दो टेंपो में पटाखे लदे थे.

इसे भी पढ़ें : गम्हरिया थाना प्रकरण में राष्ट्रीय महिला आयोग का हस्तक्षेप स्वागतयोग्य, पीड़िता को मिले त्वरित न्याय : आदित्य साहू

बताया जाता है कि पटाखों की यह खेप महाराजगंज के एक कारोबारी को भेजी जा रही थी. इसी दौरान CGST और सेंट्रल एक्साइज की टीम ने दोनों टेंपो को रोककर पटाखों की खरीद-बिक्री और उससे संबंधित जानकारी ली. इसके बाद अधिकारियों की टीम बरही के धनबाद रोड स्थित पटाखा कारोबारी पिंटू गुप्ता के आवास पहुंची. सोमवार अपराह्न करीब 3 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने खरीद-बिक्री से जुड़े कागजातों की जांच शुरू की.

पटाखा कारोबारी पिंटू गुप्ता ने बताया कि उन्होंने महाराजगंज के एक पटाखा व्यवसायी को सात पेटी पटाखे दिए थे. इन्हें दो टेंपो में लादकर भेजा जा रहा था. इसी दौरान अधिकारियों ने वाहनों को रोककर पूछताछ की और बाद में उनके आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की. पटाखा कारोबारी ने पटाखों की खरीद से संबंधित पक्का बिल होने का दावा किया। फिलहाल अधिकारी खरीदारी के बिल, बिक्री से संबंधित कागजात और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर