Friday, September 25, 2026

झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार

रांची: झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाईकोर्ट से पारा शिक्षकों को बड़ी राहत, JAP पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा बकाया वेतन व अन्य सुविधाएं

भायुमो बनेगा झारखंड के युवाओं की आवाज

WhatsApp Image 2026 09 25 at 18.03.00

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शशांक राज को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में शशांक राज ने युवा मोर्चा को लेकर सक्रियता के साथ कार्य किया और विभिन्न विषयों पर आंदोलनों में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि शशांक राज को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके अनुरूप युवा मोर्चा आने वाले समय में झारखंड के युवाओं की मजबूत आवाज बनेगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर युवाओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित करने की अपील की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के विचारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रत्येक बूथ तक संगठन मजबूत

WhatsApp Image 2026 09 25 at 18.02.11

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने शशांक राज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का महत्वपूर्ण अग्रिम संगठन है। युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को संगठनात्मक गतिविधियों में लगाकर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर युवाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संपर्क और संवाद स्थापित करे। इनके कंधों पर गांव-गांव एवं बूथ-बूथ तक पहुंचकर युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा के विचारों को जनता तक पहुंचाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे : शशांक राज

WhatsApp Image 2026 09 25 at 18.03.01 1

समारोह में भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने इस जिम्मेवारी के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन तमाम कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना, युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। झारखंड के युवाओं के मुद्दों को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज जो कार्यकर्ता मंच के सामने बैठे हैं, आने वाले समय में इन्हीं में से विधायक, मंत्री और पार्टी के विभिन्न दायित्वों पर कार्य करने वाले नेता तैयार होंगे। युवा मोर्चा सामाजिक एवं राजनीतिक जिम्मेदारियों से पीछे हटने वाला संगठन नहीं है। आने वाले समय में झारखंड के 30 हजार बूथों तक युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव और बूथ स्तर तक संवाद स्थापित कर युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 2029 हमारा लक्ष्य है।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2026 09 25 at 18.03.01

भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के स्वागत एवं सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से पहुंचे सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं का विशाल कारवां निकला। काफिला मछली घर के समीप पहुंचा, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर शशांक राज ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद यह काफिला रातू रोड चौक, किशोरगंज चौक, हरमू चौक होते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कई जगह अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। प्रदेश कार्यालय में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने शशांक राज का भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कार्यालय के पीछे आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रगीत के साथ पदभार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान समारोह के दौरान विभिन्न वरीय भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, भाजपा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनंत ओझा, विनय चौबे, किसलय तिवारी, विनय जायसवाल, भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार, अजात शत्रु, अमन यादव, राहुल चौधरी, अमित साहू, संजीव पटेल, श्रीनिवास, संजय महतो, रणधीर दास, बबलू भगत, भवन बैठा, अमित अग्रवाल, पूजा सिंह, विश्वजीत पाठक, पूनम साव, अजय भारती, कंचन कालिंदी, एकता जायसवाल, धर्मवीर सिंह, तरुण दास, तुषार आदि भी उपस्थित रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर