Friday, September 25, 2026

रांची : बारिश व तेज हवाओं के चलने से राजधानी के कई इलाकों में गिरे पेड़, कई घंटों से गुल है बिजली

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उड़ीसा व प बंगाल में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब वाले दवाब के कारण हो रही यह बारिश अब राजधानी वासियों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है. शुक्रवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण राजधानी के कई इलाकों में पेड़ गिरने की कई घठनाएं हुई। सुबह एजी मोड़ के पास चलती हुई स्कूल बस पर पेड़ गिर गया तो वहीं धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन परिसर में भी एक विशालकाय पेड़ धाराशायी होने की घटना सामने आई.

इसे भी पढ़ें : रांची में खराब मौसम के बीच स्कूल की बस पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने की इस घटना में मौके पर मौजूद कई गाड़ियां इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं. गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गाड़ियों में या आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय सुरक्षाकर्मी और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गिरे पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू हुआ।

मौसम विभाग की चेतावनी

इसके अलावा कोकर इलाके में भी मुख्य सड़क पर पेड़ गिर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुई है। हालांकि बाद में पेड़ को हटाने के बाद यातायात सुचारू ढंग से शुरू हो सका। इधर मौसम विभाग ने फिलहाल शहर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी रखा है. वहीं, प्रशासन ने आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पुराने पेड़ों, जर्जर दीवारों और बिजली के खंभों के पास गाड़ियां पार्क न करें और सतर्कता बरतें.

बिजली आपूर्ति बाधित

वहीं भारी बारिश के कारण व तेज हवाओं के चलने के कारण कई इलाकों में अहले सुबह से बिजली गुल है, जिसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इन इलाकों में कांटाटोली, लालपुर, डंगराटोली, बरियातू, कोकर, सीरमटोली, बहू बाजार, चुटिया, लोवाडीह शामिल है। बिजली विभाग के अनुसार कई इलाकों में पेड़ों के गिरने के कारण बिजली तारों को नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली तारों को ठीक करने का काम जारी है, जल्द ही इसके ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर