Thursday, November 5, 2026

राँची में कांके थाना क्षेत्र स्थित जुमार नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

राँची : कांके थाना क्षेत्र स्थित जुमार नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद कांके थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड: 4 संदिग्ध हिरासत में, रांची पुलिस की कार्रवाई व छापेमारी हुई तेज

रामगढ़ डकैती मामले में 3 गिरफ्तार 

इधर रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में 1.05 करोड़ की डकैती मामले में रामगढ़ पुलिस ने बिहार के नालंदा पुलिस के सहयोग से हरनौत रेलवे कॉलोनी के एक क्वार्टर में छापेमारी कर लाखों के गहने बरामद कर दो महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इन सभी को लेकर रामगढ़ पुलिस झारखंड आ रही है। संभावना जताई जा रही है कि रागमढ़ लाने के बाद आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा वहीं मामले से पर्दा उठने व इन तीनों के संलिप्तता के भी खुलासे होने की संभावना है।

जामताड़ा में साइबर अपराध

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 7.5 लाख रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में हुई।

झारखंड के 6 बदमाशों पर देहरादून में इनाम

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या में फरार चल रहे झारखंड के छह आरोपियों पर देहरादून पुलिस ने ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। देहरादून पुलिस झारखंड समेत अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर