न्यूज डेस्क: पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में कंबल से लिपटा मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव. मृतक बच्ची की पहचान रोशनी कुमारी बाहरी बेगमपुर मुहल्ला निवासी के रुप में हुई है. घर से महज 500 मीटर दूर एक गली से बच्ची की लाश मिली. डेड बॉडी मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
Highlights:
गली में मिली लाश
बच्ची के चाचा पहाड़ी यादव ने कहा कि बुधवार की सुबह 6 बजे वो स्कूल जाने के लिए स्कूल ड्रेस पहनकर तैयार हुई थी. लेकिन स्कूल जाने से पहले वह पड़ोस के घर दूध देने गई और फिर घर वापस नहीं लौटी. कुछ देर इंतजार करने के बाद सभी उसे इधर-उधर खोजने लगे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने बाइपास थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.
जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन बच्ची की खोज में जुट गए. इसी दौरान रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए. वहीं गुरुवार की सुबह घर से महज 500 मीटर दूर एक गली से बच्ची की लाश मिली. इसकी सूचना पर डीएसपी 2 डॉ. गौरव कुमार और थानाध्यक्ष रणजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए.
इसे भी पढ़े: युवती ने लोहे के सरिया से मार ले ली मां और भाई की जान, युवती को लेकर पुलिस ने किया ये खुलासा
बच्ची के शरीर पर कई चोटे
पुलिस के अनुसार, बच्ची के शरीर और सिर पर कई चोटों के निशान है. मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया, जो फिलहाल जांच पड़ताल कर रही है. साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. डीएसपी ने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.


