Saturday, October 31, 2026

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, एक हफ्ते में दूसरी बार आईईडी बम बरामद

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के जांबाजपोरा इलाके में जवानों ने मुस्तैदी के साथ एक आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। यह इस हफ्ते में दूसरी बार है जब सेना को एक आईईडी बरामद हुआ और उसे बड़ी ही सावधानी के साथ निष्क्रिय किया गया। इससे पहले 18 फरवरी को श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया था।

जानकारी के अनुसार, यह एक आईईडी था, जिसे किसी बड़ी आतंकी साजिश के तहत प्लांट किया गया था। सुरक्षाबलों ने उसे निष्क्रिय करने के लिए त्वरित एक्शन लिया और दोनों तरफ से ट्रैफिक रोककर बम स्क्वायड टीम को बुलाया। इस बीच कुछ समय में आईईडी डिफ्यूज कर दिया गया। घाटी में सुरक्षाबलों की बढ़ती सक्रियता और खुफिया इनपुट के कारण पिछले कुछ दिनों में आतंकवादियों के कई नापाक मंसूबों पर पानी फिरा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर