Monday, September 21, 2026

टेलीग्राम ने बैन लगाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में दी चुनौती, पहले की थी आलोचना

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर 22 जून तक रोक लगा दी है, इस फ़ैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. लाइव लॉ के मुताबिक़ यह याचिका जस्टिस तेजस करिया की कोर्ट में मेंशन की गई, जिन्होंने इसे आज ही तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति दे दी.

इसे भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसे बंद नहीं होगा पेपर लीक’, टेलीग्राम ने भी सरकार के क़दम की आलोचना की

इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘टेलीग्राम’ पर 22 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुताबिक़, सरकार ने यह क़दम 21 जून को दोबारा होने वाली नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा के मद्देनज़र उठाया है. नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा 3 मई को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था.

सरकार के इस कदम की कई लोगों ने आलोचना की है और कहा है कि इस तरह के फ़ैसले से पेपर लीक को नहीं रोका जा सकता है. कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने सरकार के इस फ़ैसले के बारे में तंज किया, “वाकई टेलीग्राम पर पाबंदी लगाना पेपर लीक को रोकने के लिहाज से एक मास्टर स्ट्रोक है.”

टेलीग्राम मैसेंजर ने इसके जवाब में एक एक्स पोस्ट में लिखा, ”आपको सभी शॉपिंग मॉल भी बंद कर देने चाहिए क्योंकि उनमें से किसी एक में चोरी हो सकती है. और सड़कें भी बंद कर देनी चाहिए क्योंकि मैंने सुना है कि कोई तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चला रहा था.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर