Saturday, June 20, 2026

तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव समेत 8 के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत, कहा- मुझे और पिता लालू को जान का खतरा

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार रात सचिवालय थाना में आकाश यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ श‍िकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनकी हत्या की साजिश भी रची जा रही है। तेज प्रताप ने आकाश यादव, उनके पिता मनोज यादव, मां तारा देवी, अनुष्का यादव, मंजीत यादव, विशाल यादव, अभिषेक कुमार सिंह और शुभम कुमार को नामजद आरोपित बनाया है।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये

उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड मंजीत यादव है, जो लंबे समय से उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि इनलोगों ने ही परिवार से अलग कराया। उन्‍होंने यह भी कहा कि विपत्‍त‍ि में भाई तेजस्‍वी को साथ आना चा‍हिए। एक भाई पर विपत्‍त‍ि आती है तो दूसरा भाई खड़ा होता है।

आवास में जबरन घुसने का प्रयास

शुक्रवार रात मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि शाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद चार लोगों ने उनके आवास में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। उनके अनुसार, जब स्टाफ ने संदिग्ध लोगों को पकड़ने की कोशिश की तो वे मौके से भाग निकले। उन्होंने आशंका जताई कि यह केवल डराने-धमकाने की घटना नहीं थी, बल्कि उनके खिलाफ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा,  मुझे लगता है कि मेरी हत्या का प्रयास किया जा सकता है। इसलिए मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

सीएम से सुरक्षा की मांग

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उनके बड़े भाई की तरह हैं और उनसे मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा, मुझे लंबी राजनीति करनी है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। इसलिए सरकार से उचित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग करूंगा।

अनुष्का से कोई संबंध नहीं

तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अनुष्का यादव से किसी भी प्रकार के संबंध होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी गईं और दबाव बनाकर धन उगाही करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित परिवार की ओर से समय-समय पर लाखों रुपये की मांग की जाती थी। साथ ही कहा कि परिवार और उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार दबाव बनाया गया।

परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी

तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि संबंधित परिवार के कुछ लोगों ने उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं और जो लोग उनके परिवार की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, उनसे उनका कोई संबंध नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और पूरे परिवार को साथ लेकर चलना चाहते हैं तथा उनकी ओर से कभी कोई विवाद खड़ा नहीं किया गया। पूर्व मंत्री ने संकेत दिया कि वे संबंधित लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे। उनका कहना है कि सुनियोजित तरीके से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है और इसके खिलाफ वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर