खेल डेस्क: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह आईपीएल में कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वो 2027 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में नजर आएंगे। डीसी के को ओनर JSW IPL 2027 से लेकर दो साल तक दिल्ली कैपिटल्स का कंट्रोल अपने हाथों में रखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स वो टीम है जो अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, और ये पहली बार होगा जब युवराज सिंह आईपीएल में कोच दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बनेंगे। हालांकि देखा जाए तो युवराज सिंह पर्सनल लेवल पर बहुत से खिलाड़ियों को कोच कर चुके हैं। आज वो सब खिलाड़ी बढ़िया भी कर रहे हैं, उनमें भारत के टेस्ट और odi कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं। इनके अलावा अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह भी इनके द्वारा दिए गए सफल खिलाड़ी हैं। माना जाता है की , युवराज सिंह की कोचिंग स्टाइल सबको बहुत पसंद आई। जिस तरह से वो बल्लेबाजी करते हैं, वैसा ही वो उन खिलाड़ियों को सिखाते भी हैं।
जहां तक दिल्ली कैपिटल्स की बात है, उसका 2025 का आईपीएल कुछ खास नहीं रहा था, 14 में से केवल 7 मैच ही जीती थी टीम, और हेड कोच हेमंग बदानी को इस सीजन काफी आलोचना भी सहनी पड़ी। अब टीम को ये उम्मीद है , की अगर युवराज आते हैं, तो टीम थोड़ी बदल सकती है।
युवराज सिंह ने पूरे करियर में अपने भारत के लिए कुल 40 टेस्ट, 402 वन डे और t20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमे उनकी करिश्माई पारियाँ भी शामिल हैं। उनके आईपीएल करियर की बतौर खिलाड़ी बात करें तो वो 2019 तक 6 अलग अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं ।




