Saturday, June 20, 2026

पलामू में बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार संजय तिवारी को मारी गोली, स्थिति गंभीर

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के जेएलए कॉलेज क्षेत्र के पास अपराधियों ने शहर के जाने-माने ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी गोली मार दी. शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने संजय तिवारी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में संजय तिवारी को सीने में गोली लगी है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें: साईं धाम में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

जानकारी के अनुसार, संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी जब अपने काम से लौटकर घर की तरफ जा रहे थे, तभी कॉलेज पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. अपराधियों ने उन्हें लक्ष्य कर गोलियां चलाईं, जिसमें से गोली उनके शरीर में जा लगी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे.

आननफानन में ले गए अस्पताल

फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने खून से लथपथ संजय तिवारी को आनन-फानन में मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल परिसर में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा हो गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस हरकत में आई और तुरंत अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़

बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई यह घटना जमीन विवाद का परिणाम है, जिसने खूनी रूप ले लिया। ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी को उनके ही भतीजे ने गोली मारी है. मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के भीतर लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया।

आरोप है कि भतीजे ने आवेश में आकर संजय तिवारी पर गोली चला दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर