Saturday, October 31, 2026

अनुष्का यादव से किसी प्रकार संबंध होने से तेजप्रताप यादव का इंकार, कहा – बेटी की खबर झूठी

पटना: आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव को लेकर चल रही निजी जिंदगी से जुड़ी चर्चाओं पर उन्होंने पहली बार खुलकर सफाई दी है। अनुष्का यादव से संबंध और बेटी होने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए तेजप्रताप ने इसे साजिश बताया और कुछ लोगों पर उन्हें बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

कुछ दिनों पहले तेजप्रताप यादव की अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर तेजप्रताप को अनुष्का से बेटी होने की बधाई दे दी। इसके बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन गया। शाम होते-होते बढ़ती चर्चाओं के बीच तेजप्रताप यादव रविवार रात करीब 8:30 बजे मीडिया के सामने आए और पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा। तेजप्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा कि अनुष्का यादव से मुझे बेटी हुई है, यह खबर पूरी तरह झूठी है। मेरा अनुष्का से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर कुछ लोगों ने जानबूझकर तस्वीरें वायरल कीं, ताकि उनकी छवि खराब की जा सके।

पांच जयचंदों के नाम का खुलासा

तेजप्रताप यादव ने पहली बार उन लोगों के नाम सार्वजनिक किए, जिन पर उन्होंने साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने और राबड़ी आवास से बाहर करवाने में पांच जयचंद शामिल हैं। उनमें मुकेश रोशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह, सुनील सिंह लोग शमिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी मिलकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि पहले इन लोगों ने मिलकर मुझे परिवार और पार्टी से अलग कराया और अब जब मैं अपनी अलग राजनीतिक राह पर चलने की कोशिश कर रहा हूं, तो मुझे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास मौजूद संपत्ति को देखकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

मानसिक तनाव और कोर्ट जाने की बात

तेजप्रताप यादव ने भावुक होते हुए कहा कि इन घटनाओं ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचा दिया गया, फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई। उन्होंने ऐलान किया कि उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे और जरूरत पड़ी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर