Tuesday, July 21, 2026

शाहरूख की किंग का टीज़र बना ब्लॉकबस्टर

मनोरंजन:  बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन अपने 60वें जन्मदिवस को मनाने को लेकर नहीं, जो उन्होंने बीते 2 नवंबर को मनाया है, बल्कि अपनी नई फिल्म के टीजर को लेकर जो उनके जन्मदिन पर ही जारी हुआ और लगातार वह उनके फैंस के बीच वायरल व लोकप्रिय हो रहा है. 2 नवंबर को जब शाहरूख खान ने अपने घर में ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया और प्रशंसकों के बीच उनका अभिवादन स्वीकार करने नहीं पहुंचे, कई लोगों ने इसकी आलोचना की लेकिन अपने आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए SRK ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया, यह तोहफा था उनकी आने वाली फिल्म का, जिसका टीजर 2 नवंबर को रिलीज हुआ. महज कुछ घंटों में इस टीजर के व्यू 30 मिलियन तक पहुंच गया, हम बात कर रहे हैं एसआरके की नई फिल्म किंग की।

टीजर महज 1 मिनट 12 सेकेंड का

फिल्म किंग का यह टीजर महज 1 मिनट 12 सेकेंड का है. इस टीजर ने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग लगा दी। इस टीजर में फिल्म का नाम और शाहरूख खान का लुक दोनों एक साथ सामने आया। फैंस ने उनके लुक को देखते हुए मान लिया है कि शाहरूख अब दुबारा फिल्मी दुनिया में वापस आ चुके हैं। किंग फिल्म के निर्देक सिध्दार्थ आनंद ने शाहरूख को इस बार एक अलग और खतरनाक अवतार में दिखाया है। शाहरूख का रोल इस टीचर में काफी हिंसक दिखाया गया है। अगर बात करें टीजर की तो इसकी शुरुआत होती है एक रहस्यमयी जगह से। समंदर के बीच में बनी एक जेल का ड्रोन शॉट दिखाई देता है। चारों तरफ लहरें उठ रही होतीं हैं, आसमान में अंधेरा छाया है और बिजली चमकती है। तभी उस जेल की एक झलक दिखती है और कैमरा अंदर जाता है। अंदर एक आदमी फर्श पर पड़ा है, जहां फर्श पर 2026 लिखा हुआ नजर आता है। यही सीन इशारा करता है कि फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।

दहशत और बदले की कहानी लेकर लौटे हैं शाहरूख

इस टीजर के सारे सीन्स ही इतने दमदार हैं कि फैंस यह टीजर बिना देखे रह ही नहीं सकते। शाहरूख खान का पहला लुक जब दिखाया जाता है तो वो अपने मुँह के जबड़े में तास के लाल बादशाह दांतों के बीच दबाएं हुए देखाई देते हैं, जो खून से सना हुआ था। टिजर में SRK को सफेद बालों में, गर्दन पर टैटू बनाए हुए, आंखों में गुस्सा और चेहरे से खून टपकता हुआ दिखाया जाता है। ये लुक देखकर हर कोई समझ सकता है, कि किंग कोई आम एक्शन फिल्म नहीं होने वाली। टीजर में शाहरुख के चेहरे की गंभीरता और उनके हावभाव बता रहे हैं कि वो इस बार कोई रोमांटिक फिल्म नहीं, बल्कि दहशत और बदले की कहानी लेकर लौटे हैं।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान

अगले ही पल जब कैमरा उस आदमी के चेहरे की ओर बढ़ता है, तो पता चलता है कि वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं। जब कैमरा उनकी ओर किया जाता है, तो वो धीरे-धीरे उठते हुए वो अपने बाल पीछे करते हैं, चेहरा दिखाते हैं और फिर एक दमदार दॉयलोक बोलते हैं कितने खून किए, याद नहीं… अच्छे लोग थे या बुरे, पूछा नहीं… बस उनकी आँखों में वो एहसास देखना कि ये उनकी आखिरी साँस है… और मैं उनकी वज़ह…टीजर में उनकी आवाज़ भारी, और गहरी रहती है। फिर एक पल के सन्नाटे के बाद वो कहते हैं सौ देशों में बदनाम… दुनिया ने दिया एक ही नाम KING। बस, इसी डायलॉग के साथ टीज़र खत्म होता है और स्क्रीन पर सिर्फ एक शब्द चमकता है KING।
इसमें गौर करने वाली बात ये है कि इतने छोटे टीज़र ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। हर जगह सिर्फ एक ही चींज देखने को मिलती है SRK IS BACK शाहरुख के इस नए रूप ने फैंस को हैरान कर दिया है। लोगों का कहना है इतना खतरनाक लुक SRK पर पहले कभी नहीं देखा, तो किसी ने लिखा अब समझ आया कि उन्हें किंग क्यों कहते हैं।

डर नहीं… दहशत हूँ

टीज़र में एक्शन सीक्वेंस भी कमाल के हैं। SRK को बंदूकों से लड़ते हुए, विस्फोट करते हुए और दुश्मनों को नचाते हुए दिखाया गया है। सिद्धार्थ आनंद, जिन्होंने Pathaan और जवान जैसी फिल्में बनाई हैं, उन्होंने King को और भी बड़े पैमाने पर पेश किया है। हर फ्रेम में ग्लोबल क्वालिटी झलकती है, समंदर के बीच जेल, दमदार अक्सन, ब्लास्ट सीन, और शाहरुख का स्लो-मोशन वॉक सब कुछ हॉलीवुड-लेवल का दिखता है। टीज़र के आखिरी हिस्से में शाहरुख खान एक आदमी को पकड़कर उसके सिर पर बंदूक रखते हैं, वहीं बंदूक उस इंसान के जबड़ों के बीच फंसा देते हैं। और फिर मुस्कुराते हुए कहते हैं डर नहीं… दहशत हूँ। टीज़र देखने के बाद फैंस के रिएक्शन भी जबरदस्त हैं। एक फैन ने लिखा सौ सोनार की, एक लोहार की। क..क..किरण के लिए ट्रोल किया गया एक्टर है ये बांहे फैलाने वाला रोमैंटिक हीरो, अब गैंगस्टर बनकर लौटा है। सबको लगा कहानी खत्म हो गई, लेकिन ये देखो ये है शाहरुख की रेंज। चॉकलेटी लवर बॉय से खतरनाक किंग तक का सफर… अब सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं।

टीज़र को लेकर फैंस के रिएक्शन

दूसरे फैन ने लिखा मतलब शाहरुख का रिटायरमेंट प्लान ये है कि वो पूरे प्लैनेट को याद दिलाना चाहते हैं कि बॉलीवुड को कौन चलाता है। किंग इज़ हियर वहीं, एक Reddit यूज़र ने लिखा प्रभास और वांगा, मैं आप दोनों की फिल्में पसंद करता हूं, मगर किंग तो एक ही होता है। डंकी सलार जैसी फिल्मों पर हावी नहीं हो पाई थी, मगर इस बार SRK तोड़फोड़ मचाने के मूड में हैं। spirit की रिलीज़ डेट अनाउंस करने से पहले किंग का टीज़र देख लेना वरना पछताना पड़ेगा। वैसे भी प्रभास से एक्टिंग नहीं करवाई जा सकती, SRK इस बार धो डालेंगे। इन फैंस की बातों से साफ है कि King को लेकर लोगों में जोश चरम पर है। हर किसी को लग रहा है कि SRK इस बार सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अपने पूरे साम्राज्य को फिर से स्थापित करने आए हैं।

रॉ पावर और एक्शन के साथ लौट रहे शाहरूख

शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जवान 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने भारत में 754 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वो फिल्म SRK के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी। तीन साल बाद आई SRK की फिल्म उनकी वापसी मानी जा रही है। इस बार वो रोमांटिक नहीं बल्कि रॉ पावर और एक्शन के साथ लौट रहे हैं। अब बात करते हैं 2026 की, जब ये फिल्म रिलीज होगी। उस साल की ईद पर बॉक्स ऑफिस पर एक साथ चार बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी। King के अलावा तीन और फिल्में उसी दिन रिलीज होंगी संजय लीला भंसाली की Love & War, इंद्र कुमार की धमाल 4 और यश की Toxic।

किंग के साथ और भी 3 फिल्मों का जिक्र

Love & War में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। यह एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें भंसाली अपनी खूबसूरत सिनेमैटिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर धमाल 4 पूरी तरह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे पुराने चेहरे लौटेंगे। तीसरी बड़ी फिल्म Toxic होगी, जिसमें यश एक पैन-इंडिया गैंगस्टर ड्रामा में नजर आएंगे। KGF के बाद यश इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं, और इसे विशाल स्केल पर बनाया जा रहा है। ऐसे में 2026 की ईद बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस जंग बनने वाली है। लेकिन फैंस का मानना है कि इस टक्कर में सबसे आगे रहेंगे SRK, क्योंकि King के टीज़र ने ही बाकी फिल्मों की हवा निकाल दी है।

90 के दशक में जीती रोमांस से दुनिया 

शाहरुख खान के करियर की बात करें तो उन्होंने हर दौर में खुद को नया रूप दिया है। 90 के दशक में उन्होंने रोमांस से दुनिया जीती, 2000 के दशक में स्वदेश और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों से एक गंभीर अभिनेता के रूप में पहचान बनाई, और 2020 के बाद वो एक्शन हीरो के रूप में उभरे। Pathaan और Jawan जैसी फिल्मों ने SRK को फिर से इंडस्ट्री का बॉक्स ऑफिस किंग बना दिया। लेकिन King कुछ अलग है। इस फिल्म में वो सिर्फ हीरो नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी एंटी-हीरो हैं। उनका किरदार न अच्छा है, न बुरा बल्कि दोनों के बीच की एक धुंधली रेखा पर खड़ा है। उनकी आंखों में भावनाएं नहीं, बल्कि दर्द और क्रोध की कहानी है। ऐसा लगता है कि King एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे दुनिया ने गलत समझा, और अब वो दुनिया से हिसाब लेने आया है।

शाहरुख खान अब सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं

सिद्धार्थ आनंद ने King में एक्शन और इमोशन दोनों को जोड़ा है। टीज़र देखकर ही लगता है कि फिल्म में बड़े पैमाने के स्टंट, शक्तिशाली डायलॉग्स और SRK का करिश्मा देखने को मिलेगा। फैंस का कहना है कि ये फिल्म बॉलीवुड के एक्शन सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जाएगी। लोगों का कहना है कि शाहरुख खान अब सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं, और King उनकी उस पहचान का प्रतीक है। अब फैंस को सिर्फ इंतज़ार है फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ डेट का। शाहरुख खान का यह नया रूप यह भी साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 60 साल की उम्र में भी उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, बॉडी लैंग्वेज और एनर्जी किसी 26 साल के एक्टर से कम नहीं है। वो हर फ्रेम में उतनी ही शिद्दत से दिखते हैं जैसे अपने शुरुआती दिनों में।

एक्शन और दहशत के भी बादशाह शाहरूख 

King सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना बन चुकी है। शाहरुख खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब वो आते हैं, तो बाकी सब साइडलाइन हो जाते हैं। आखिर में बस इतना ही कहा जा सकता है कि King सिर्फ शाहरुख की नई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी नई शुरुआत है। यह टीज़र बताता है कि किंग खान अब सिर्फ रोमांस के नहीं, बल्कि एक्शन और दहशत के भी बादशाह हैं। और शायद यही सच है , किंग लौट आया है… और इस बार डर नहीं, दहशत लेकर।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर