Thursday, November 5, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, गिल कप्तान और अय्यर बने उपकप्तान

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जारी टीम में शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी जगह बरकरार रखी है। वहीं, ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को इस वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि श्रेयस अय्यर को मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही मैदान में उतरने की अनुमति दी जाएगी। लंबे समय बाद उनकी टीम में वापसी हुई है, जिस पर सभी की नजरें रहेंगी। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। उनकी जगह टीम में अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

सिराज की वापसी, शमी को जगह नहीं

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर बनाया गया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी और तीसरे वनडे में नाबाद 116 रन की शानदार पारी खेली थी। तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज के साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को शामिल किया गया है। पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में शामिल नहीं किया गया है।

11 से 18 जनवरी तक वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 11 से 18 जनवरी तक खेली जाएगी। पहला वनडे वडोदरा में 11 जनवरी को, दूसरा वनडे राजकोट में 14 जनवरी और तीसरा व अंतिम मैच इंदौर में 18 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर चुका है। दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 मैच 21 से 31 जनवरी तक खेले जाएंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर