स्पोर्ट्स डेस्क : T20 WorldCup 2026 के सुपर 8 के मुकाबले का दौर शुरू हो गया है. सुपर 8 में दो ग्रुप हैं. एक ग्रुप में भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, और दक्षिण अफ्रीका हैं. दूसरी ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड,श्रीलंका और इंगलैंड शामिल है। रविवार को सुपर 8 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला श्रीलंका बनाम इंग्लैंड होगा, ग्रुप 2 में ये दोनों टीमें अपने सुपर 8 का पहला मुकाबला खेलेंगी। 2:30 बजे टॉस होगा, और तीन बजे से मुकाबला। श्रीलंका में बारिश के भी हालात है, तो ऐसे में बारिश बाधा बन सकती है, क्योंकि शनिवार को पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
दूसरा मुकाबला शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 बजे से होगा। सामने t20 वर्ल्ड कि फाइनलिस्ट दोनों टीमें यानि साउथ अफ्रीका औरभारत होंगे। मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने ग्रुप मैच में सारे मुकाबले जीत कर टॉप करके आई हैं। भारत का वॉर्मअप मुकाबला भी साउथ अफ्रीका के साथ ही हुआ था। फाइनल में भी भारत ने बाज़ी मारी थी, वॉर्मअप में भी भारत जीता। लेकिन आज के मुकाबले में क्या होता है, ये कहना मुश्किल है।
फॉर्म की बात करे तो इंडिया का ओवरॉल फॉर्म अच्छा चल रहा है, लेकिन बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के अलावा बाकी टॉप के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभिषेक शर्मा जो की ओपनर है, वो लगातार तीनों मुकाबलों में डक पर आउट हुए हैं। अभी भी वो टूर्नामेंट में अपना पहला रन लेने के इंतज़ार में है।
सूर्यकुमार नामीबिया के खिलाफ़ अच्छा खेले थे लेकिन बाकी मुकाबलों में उनका बल्ला ज़्यादा नहीं चला है। वहीं तिलक वर्मा भी तीनों मुकाबलों में रंस के लिए लगातार संघर्ष करते नज़र आए हैं। गेंदबाजी की बात करें, तो सबकि नजरें वरुण चक्रवर्ती और बुमराह पर टिकी होंगी। चक्रवर्ती ने अब तक सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं, जबकि बुमराह ने बहुत कम रन दिए हैं। और अभी कोई भी टीम उनके सामने ज़्यादा अच्छा नहीं कर पाई है।
अब तक के मुकाबलों की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका एक दूसरे के सामने 31 बार मैदान में उतार चुकी हैं, जिसमे 18 भारत जीत है और 12 साउथ अफ्रीका, जीती है और एक मुकाबला बेनातीजा रहा है। आंकड़ों के हिसाब से भारत आगे है , लेकिन फिर भी साउथ अफ्रीका को कम नहीं आँका जा सकता है। सबकि नजरें शाम के इस मुकाबले पर होंगी, और देखना ये होगा की , दोनों टीमों में से कौन बाज़ी मारेगा।
भारत की प्लेइंग 11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका का प्लेइंग 11 : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, केशव महाराज, कार्बिन बाश, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, जार्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।


