Tuesday, September 15, 2026

T 20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, मिली लगातार 11वीं जीत

कोलंबो :  आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 27वें मैच में भारत ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच गई है.

भारत की ओर से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई. भारत के चार गेंदबाजों हार्दिक, बुमराह, अक्षर और वरुण को दो-दो विकेट मिले. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली

इससे पहले भारत ने ईशान किशन की 77 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए थे. ईशान किशन को अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट लिए. ग्रुप ए का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया.

हालांकि एशिया कप से शुरू हुआ दोनों टीमों के कप्तान के हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला यहां भी जारी रहा. टॉस के बाद सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव एक-दूसरे को अनदेखा करके पवेलियन की ओर लौट गए.

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड और ज्यादा मजबूत हो गया है. दोनों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में नौ बार टक्कर हुई है. जिनमें से 8 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. पाकिस्तान ने एक ही बार भारत को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हराया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर