Sunday, June 14, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर के विमान में टेक-ऑफ के दौरान लगी आग, 6 यात्री घायल

दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस एयर की फ्लाइट LX147 जब दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, तभी टेक-ऑफ के दौरान विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें आग लग गई। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद्द कर विमान को रनवे पर ही रोक दिया। विमान में सवार सभी 232 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इमरजेंसी निकासी के दौरान 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टेक-ऑफ के दौरान इंजन में लगी आग

जानकारी के अनुसार, स्विस एयर की उड़ान संख्या LX147 शनिवार रात दिल्ली एयरपोर्ट से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी। विमान रनवे पर तेजी से आगे बढ़ रहा था और उसकी गति लगभग 104 नॉट्स तक पहुंच चुकी थी। इसी दौरान विमान के इंजन नंबर-1 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कॉकपिट में चेतावनी संकेत मिलते ही पायलट ने तुरंत फैसला लेते हुए टेक-ऑफ रोक दिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

घटना के बाद पायलट ने विमान को तुरंत रनवे पर नियंत्रित तरीके से रोक दिया। एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम और फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए विमान को चारों तरफ से घेर लिया और आग पर काबू पाया। पायलट की सूझबूझ और त्वरित फैसले की वजह से बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद विमान में मौजूद सभी 232 यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जल्दबाजी और भगदड़ जैसी स्थिति के कारण स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में ट्रम्प के ऊपर फायरिंग

रनवे बंद, उड़ानों पर असर

घटना के बाद एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के रनवे नंबर 28 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इससे कुछ उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी हुई है। स्विस एयर ने प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए एक विशेष टास्क फोर्स तैनात की है। एयरलाइन की ओर से यात्रियों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें दूसरी उड़ानों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है। फिलहाल तकनीकी विशेषज्ञ और विमानन सुरक्षा एजेंसियां इंजन में आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर