Tuesday, September 15, 2026

स्वदेशी अभियान से पूरा होगा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, बनायेंगे विकसित भारत : अरुण सिंह

रांची : स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सांसद और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के संचालन में हुई बैठक में अभियान की प्रदेश टोली, जिलाध्यक्ष, जिला टोली, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक भी शामिल हुए।

आत्म निर्भर भारत, विकसित भारत बनायेंगे

WhatsApp Image 2025 11 17 at 18.29.38 1

इस मौके पर अपने संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भारत की बुनियादी सुविधाओं में तीव्र विकास हो रहा है। गांव गरीब किसान विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। एक नए भारत का उदय हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 100वीं वर्षगांठ के मौके पर 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में कार्य हो रहे हैं। आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है जो अगले 2 वर्षों में तीसरी बन जाएगा। विकसित भारत का संकल्प स्वदेशी अभियान से ही मजबूत होता है और देश की जनता भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने को ठान चुकी है। उन्होंने जनता के स्वदेशी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

स्वदेशी अभियान से पूरा होगा संकल्प

WhatsApp Image 2025 11 17 at 18.29.39

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प को पूरा करके विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देकर विकसित झारखंड के साथ विकसित भारत आंदोलन को बल मिलेगा। पिछले एक दो महीनों में जो त्योहारों में खरीदारी हुई है उससे स्वदेशी आंदोलन को ताकत मिली है।

हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी एक मंत्र है जिसे हमें अभियान के माध्यम से घर घर पहुंचाना है। उन्होंने अभियान के तहत संकल्प पत्र भरवाने,संकल्प सभा आयोजित करने,स्वदेशी सेमिनार, स्वदेशी मेला, प्रोफेशनल सम्मेलन करने,दीवार लेखन,स्टीकर लगाने जैसे कार्यों को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और प्रदेश महामंत्री सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प अभियान भारत की आर्थिक आजादी का अभियान है। विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत के साथ भारत को नंबर एक की अर्थव्यवस्था का देश भी बनाना है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर