सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह ने किया एलान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम का आधिकारिक एलान कर दिया है। शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम की घोषणा की। इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह ने बैठक के दौरान कहा कि सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

WhatsApp Image 2026 05 08 at 4.54.07 PM

ममता बनर्जी को हराकर बने बड़े चेहरे

सुवेंदु अधिकारी ने हालिया विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था। इस जीत के बाद से ही उन्हें भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा था। ममता बनर्जी के खिलाफ उनकी जीत को चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम 4 मई को घोषित किए गए थे। चुनाव में भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत प्राप्त किया।

वहीं तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। इस जीत के साथ भाजपा ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया। पश्चिम बंगाल में यह पहली बार होगा जब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। पार्टी की इस जीत को राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में नई राजनीतिक दिशा और विकास की गति तेज होगी।

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर 25 मई को ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल आमंत्रित

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर