Thursday, October 29, 2026

लोहरदगा में दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर 25 मई को ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल आमंत्रित

रांची: जनसरोकार और पर्यावरण संरक्षण को लेकर झारखंड के लोहरदगा जिले में आगामी 25 मई को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लोहरदगा के चूल्हापानी स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इसे पर्यावरण संरक्षण तथा नदी बचाओ अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान सरयू राय ने राज्यपाल को 25 मई को आयोजित होने वाले ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कार्यक्रम की महत्ता से कराया अवगत

मुलाकात के दौरान विधायक सरयू राय ने राज्यपाल को कार्यक्रम की विशेषता और उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नदियों को बचाने के संकल्प से जुड़ा हुआ है। दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए जल स्रोतों और नदियों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। गंगा दशहरा के अवसर पर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ नदियों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस आयोजन को सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 25 मई को होगी अगली सुनवाई

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर