Thursday, October 29, 2026

जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और PA संजीव लाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रांची: टेंडर घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और PA संजीव लाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया। संजीव लाल पिछले करीब दो वर्षों से जेल में बंद थे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एम.एम. सुंदरेश्वर और जस्टिस एन. कोटीश्वर सिंह की बेंच में हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संजीव लाल और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत मंजूर कर ली। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी बेल याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

संजीव लाल की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में खारिज हो गई थी। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी। अब सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

ईडी ने मई 2024 में किया था गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संजीव लाल को मई 2024 में गिरफ्तार किया था। उन पर टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों से 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें: रांची में डेढ़ वर्षीय मासूम लापता, सीएम के सख़्त निर्देश के बाद पुलिस सक्रिय, इनाम की घोषणा

ईडी की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद मामले ने पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल मचा दी थी। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई करते हुए संजीव लाल और आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी अब भी मामले की जांच में जुटी हुई है और टेंडर घोटाले से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर