Wednesday, September 16, 2026

सुप्रीम कोर्ट- अश्लील कंटेन्ट की जिम्मेदारी किसकी? समय रैना को दिए सख्त निर्देश

एयरनाउ डेस्क: सोशल मीडिया से दो जुड़े कंटेन्ट मामलों को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में ऐडल्ट कंटेन्ट को लेकर सुनवाई की और कहा की, सोशल मीडिया पर जो ऐडल्ट कंटेन्ट साझा किये जाते हैं उनकी जिम्मेदारी किसी न किसी को लेनी होगी। सुप्रीम कोर्ट में ये भी कहा गया कि, केंद्र सरकार को 4 हफ्तों के भीतर इसके लिए कोई सख्त नियम बनाए।

वहीं दिव्यांगों से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को निर्देश दिए की वो अपने शो में दिव्यांगों की कहानियों को दर्शाएँ ताकि लोग उनके बारे में जाने और उनकी मदद के लिए जो भी सहायता कर सकते हैं वो करें। इससे उनके लिए फंड जोड़ने में फायदा होगा। समय रैना वही हैं जिनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट’ कुछ समय पहले काफी विवाद में आया था। समय को इसके लिए माफी भी माँगनी पड़ी थी। समय के साथ रणवीर अलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा पर भी FIR दर्ज हुआ था। समय ने अपने इस शो में दिव्यांगों का भी मज़ाक उड़ाया था, और उनपर काफ़ी हँसे भी थे।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा की हमें उम्मीद है की अगली सुनवाई से पहले आप यहाँ कुछ अच्छा करके आएंगे। ये कोई सज़ा नहीं है, बल्कि एक सामाजिक बोझ है जो हम आप पर डाल रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर