Tuesday, November 3, 2026

शुक्रवार से बिहार में सुधा दूध के कीमतों में 2 रूपए की हुई वृद्धि, उपभोक्ताओं को लगा महंगाई का झटका

पटना: बिहार में बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 22 मई यानी शुक्रवार से लागू होगी। अब उपभोक्ताओं को सुधा दूध खरीदने के लिए प्रति लीटर 2 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इसका सीधा असर रोजाना दूध इस्तेमाल करने वाले लाखों परिवारों पर पड़ेगा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जानिए दूध की नई कीमतें

नई कीमतों के अनुसार सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध अब 65 रुपये की जगह 67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं सुधा शक्ति दूध, जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, अब 59 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इसके अलावा सुधा काऊ मिल्क की कीमत भी बढ़ा दी गई है। पहले यह 54 रुपये प्रति लीटर था, लेकिन अब ग्राहकों को इसके लिए 56 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि डेयरी ने फिलहाल अपने अन्य उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घी, दही, लस्सी और पेड़ा जैसे उत्पाद पुराने दाम पर ही मिलते रहेंगे। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

कॉम्फेड ने बताया कीमत बढ़ाने का कारण

बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने दूध की कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती उत्पादन लागत को वजह बताया है। संस्था के अनुसार पशुचारा लगातार महंगा हो रहा है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट और वितरण खर्च में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में डेयरी व्यवस्था और किसानों के हितों को संतुलित रखने के लिए यह फैसला लेना जरूरी हो गया था।

अमूल और मदर डेयरी भी बढ़ा चुकी हैं दाम

सुधा डेयरी से पहले अमूल और मदर डेयरी भी दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। अमूल ने अपने कई दूध उत्पादों की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। इसमें अमूल गोल्ड, स्टैंडर्ड दूध, टी-स्पेशल और गाय-भैंस के दूध शामिल थे।

दूध की कीमत बढ़ने से अब चाय, मिठाई और रोजमर्रा के खाने-पीने का खर्च भी बढ़ सकता है। खासकर मध्यम वर्ग और रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों के बजट पर इसका असर साफ दिखाई देगा। महंगाई के इस दौर में लगातार बढ़ती खाद्य वस्तुओं की कीमतों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: IPL में आज गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबला, CSK के लिए करो या मरो की लड़ाई

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर