Thursday, October 29, 2026

दुमका के शिकारीपाड़ा थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत को वाहन ने कुचला, गई जान

रांची: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर हेमन्त भगत की सड़क हादसे में बुधवार की देर रात मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दो गिट्टी लदे ट्रकों की आपसी टक्कर में घायल चालक और सह चालक समेत चार लोगों को शिकारीपाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसआई हेमन्त भगत सड़क जाम को क्लियर कराने दोबारा मौके पर लौटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पुलिस विभाग और इलाके में शोक की लहर है। इस घटना में कांस्टेबल देवकी प्रजापति घायल हैं जिसका इलाज दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है। स्कार्पियो ने इन दोनों पुलिसकर्मियों को कुचला है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर