Thursday, October 29, 2026

20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का छात्रों का ऐलान, 18 अगस्त तक मांगों को मानने का अल्टीमेटम, आज पुतला दहन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 23 दिनों से आंदोलनरत छात्र जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर एक बार फिर से सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है. छात्रों ने घोषणा की है कि यदि राज्य सरकार 18 अगस्त तक उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वह 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करेंगे. जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने स्वंतत्रता दिवस के दिन शनिवार देर शाम प्रेस कांफ्रेस कर यह ऐलान किया. इस दौरान मंच से जुड़े छात्रों ने आज रविवार 16 अगस्त को सभी जिलों में पुतला दहन कार्यक्रम करने की भी घोषणा की.

इसे भी पढ़ें: देवेंद्रनाथ महतो अस्पताल से छुट्टी लेने पर अड़े, LAMA मिलने के बाद भी सदर अस्पताल में इलाज कराने के रुके

राहुल गांधी पर भी निशाना

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंच से जुड़े छात्रों ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर सरकार की ओर से कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 20 अगस्त को राज्यभर से हजारों की संख्या में छात्र राजधानी रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. आंदोलन को राज्यव्यापी रूप देने के लिए झारखंड के सभी 24 जिलों में रविवार शाम को विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान छात्र नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी छात्रों के पक्ष में खड़े नहीं होने व उन्हें ठगने का आरोप लगाया. एक्स पर पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी जी ने हमारे साथ छलावा किया और हम छात्रों के भरोसे को ठेस पहुँचाई”

राजद नेता तेजस्वी यादव से कहा

इधर मंच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर राजद के कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी छात्रों की मांगों का समर्थन करने व राज्य की हेमंत सरकार पर दवाब बनाने की अपील की है. एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट में मंच की ओर से लिखा गया, “तेजस्वी यादव जी, आपकी चुप्पी अब नहीं चलेगी! झारखण्ड में RJD के विधायक हैं और आपकी समर्थित सरकार सत्ता में है। इसलिए छात्रों के संघर्ष पर आपकी जवाबदेही भी तय होती है। अब समय है खुलकर छात्रों के समर्थन में आइए और उनकी जायज़ माँगों को सरकार से मनवाइए। छात्रों के साथ खड़े हों, उनकी आवाज़ बनें, वरना आपकी जवाबदेही भी जनता के बीच तय की जाएगी।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर