Thursday, October 29, 2026

देवेंद्रनाथ महतो अस्पताल से छुट्टी लेने पर अड़े, LAMA मिलने के बाद भी सदर अस्पताल में इलाज कराने के रुके

रांची: जेपीएससी परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पिछले करीब 13 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार सुबह देवेंद्रनाथ महतो अस्पताल से निकलकर तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे. हालांकि उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और शारीरिक कमजोरी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बाहर जाने की सहमति देने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें : भर्ती परीक्षाओं के व्यवस्था पर संदेह से पूरी पीढ़ी के विश्वास को पहुंचती है चोट : हेमंत सोरेन

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें देवेन्द्र के आवेदन पर लिव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस (LAMA) की मंजूरी दे दी जिससे वह अपनी जिम्मेदारी पर अस्पताल छोड़ सकते थे. लेकिन LAMA की सहमति मिलने के बावजूद JLKM नेता ने अस्पताल से जाने के बजाय वहीं रहकर अपना इलाज जारी रखने पर अड़े हुए हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं ले रहे. इन तमाम परिस्थितियों के बीच फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है, जबकि अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस व प्रशासन की हलचल बनी हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर