Thursday, November 5, 2026

रांची में बीआईटी मेसरा हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

राॅंची : बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार रात गोड्डा निवासी छात्रा अंजली सुमन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को कॉलेज से लौटने के बाद वह कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहेलियों ने दरवाजे से अंदर देखा, जहां वह पंखे से लटकी मिली। सूचना पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप गठित होने को लेकर ईडी कोर्ट में सुनवाई आज

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हॉस्टल नंबर-9 में युवती का शव बरामद हुआ है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की एक डायरी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान डायरी में कुछ ऐसी एंट्री मिली है, जिससे ये पता चलता है कि परिवारिक विवाद के कारण वो तनाव में रह रही थी। शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि परिवारिक विवाद से लगातार परेशान रहने के बाद छात्रा ने अपनी जान ले ली। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि छात्रा की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर