Tuesday, September 15, 2026

तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव, 5 लोग हिरासत में, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में कथित अवैध कब्जे हटाने के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  पुलिस के अनुसार, तुर्कमान गेट के पास फैज़-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां नगर निगम दिल्ली (MCD) ने देर रात अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और हालात बिगड़ गए।

पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले पर नितिन वलसन (डीसीपी) ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की गई थी। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भी दिखाया गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां से चले गए। हालांकि, कुछ लोग बाद में फिर लौट आए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

वहीं, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि करीब 85 प्रतिशत अवैध ढांचों को हटा दिया गया है। केवल एक छोटा ढांचा बचा है। उन्होंने कहा कि इसे रात में ही गिराया जा सकता था, लेकिन मौके पर भारी मलबा जमा हो गया था, जिससे मशीनें वहां तक नहीं पहुंच पाईं। प्रशासन का कहना है कि मलबा हटाने के बाद शेष ढांचे को भी जल्द ही हटा दिया जाएगा। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर